यहाँ से शुरू करें: आपका पहला शब्द
LeafyApp पहली बार खोलने पर macOS स्क्रीन रिकॉर्डिंग और Accessibility माँगता है। दोनों को हाँ कहें, वरना कुछ भी स्कैन नहीं होगा।
1. अपनी भाषा चुनें
मेन्यू बार में पत्ती पर क्लिक करें, सीखने की भाषा खोलें, और वही भाषा चुनें जो आप पढ़ेंगे। ग़लत हुई तो स्कैन ख़ाली आते हैं।
2. एक शब्द स्कैन करें
⌥A दबाएँ और स्क्रीन पर किसी भी शब्द के चारों ओर बॉक्स खींचें। PDF, वेबसाइट, वीडियो, स्क्रीनशॉट, सब चलेगा।
3. इसे फ़ोल्डर में खींचें
मेन्यू बार से LeafyApp खोलें। आपका शब्द हाल में स्कैन किए में है, अभी बिना अर्थ के। उसे बाईं ओर किसी फ़ोल्डर पर खींचें और बाक़ी LeafyApp भर देगा।
आगे
- अपनी शब्द सूची इम्पोर्ट करें जो पहले से आपके पास है।
- अपने शब्द Anki में भेजें।
- बेहतर आवाज़ लें ताकि शब्द सुन सकें।
अटक गए? binjto@gmail.com पर ईमेल करें, या Discord पर पूछें।
Discord से जुड़ें